विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई टीमों के खिलाफ सेंचुरी जड़ी है। कोहली अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान एक खास आयाम को छू सकते हैं। कोहली के पास 27 हजार रन बनाने का अवसर है।