इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री आगामी टी20 विश्व कप के बाद अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं कराएंगे। शास्त्री ने बतौर टीम डायरेक्टर 2014 से 2016 टी20 विश्व कप तक काम किया था। 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की हार के बाद शास्त्री को पूर्णकालिक कोच बनाया गया था।