टी20 विश्व कप 2021 के लिए अफगानिस्तान की 18 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने टी20 विश्व कप-2021 के लिए 18-सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है और टीम की अगुआई 22-वर्षीय राशिद खान करेंगे। टीम में 33-वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद को शामिल किया गया है जिन्होंने अंतिम बार 2018 में टी20I खेला था। अफसर ज़ज़ई और फरीद अहमद को रिज़र्व खिलाड़ियों के तौर पर रखा गया है।