बीसीसीआई ने ओमान व यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप-2021 के लिए 15-सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली तीसरी बार किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करेंगे। टीम में रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं जिन्होंने 2017 में अपना आखिरी टी20I मैच खेला था। पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी को मेंटर बनाया गया है।