inshorts

टी20 विश्व कप 2021 के विजेता के लिए पुरस्कार राशि का हुआ ऐलान

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2021 के विजेता को $1.6 मिलियन (करीब ₹12 करोड़) जबकि उप-विजेता को $8,00,000 (करीब ₹6 करोड़) की पुरस्कार राशि मिलेगी। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों में से प्रत्येक को $4,00,000 (करीब ₹3 करोड़) मिलेंगे। टूर्नामेंट की सभी 16 प्रतिभागी टीमों के बीच कुल $5.6 मिलियन (करीब ₹42 करोड़) की राशि शेयर की जाएगी।