टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 चरण में कैसे काम करेगा पॉइंट सिस्टम?

टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 चरण में 2 ग्रुप होंगे जिनमें से प्रत्येक में 6 टीमें होंगी। किसी टीम के जीतने पर उसे 2 अंक मिलेंगे जबकि मैच के टाई, रद्द होने या कोई रिज़ल्ट न निकलने की स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। वहीं, मैच हारने या टीम ना उतारने पर कोई अंक नहीं मिलेगा।