पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने टी20 विश्व कप-2021 की 6 पारियों में सर्वाधिक 303 रन बनाए जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर 7 पारियों में 289 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिज़वान 6 पारियों में 281 रन बनाकर तीसरे स्थान पर रहे जिसके बाद इंग्लिश ओपनर जॉस बटलर (269 रन) हैं।