स्कॉटलैंड ने पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को 17 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2021 में राउंड 1 के ग्रुप बी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड अब 2 मैचों में 4 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है। रिची बेरिंगटन ने अर्धशतक बनाया जो टी20 विश्व कप इतिहास में स्कॉटलैंड के किसी खिलाड़ी का पहला अर्धशतक है।