न्यूज़ीलैंड ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने वाले पेसर ट्रेंट बोल्ट और ऑल-राउंडर जिमी नीशम को टीम में जगह मिली है। ओपनर मार्टिन गप्टिल अपना 7वां टी20 विश्व कप खेलेंगे जबकि केन विलियमसन तीसरी बार टी20 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड की कप्तानी करेंगे।