टी20 विश्व कप 2022 के लिए वेस्टइंडीज़ ने अपनी टीम का किया एलान

वेस्टइंडीज़ ने बुधवार को टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया। टीम के कप्तान निकोलस पूरन होंगे जबकि रोवमन पॉवेल को उप-कप्तान बनाया गया है। ओपनर एविन लुईस को टी20 विश्व कप 2021 के बाद पहली बार वेस्टइंडीज़ टीम में चुना गया है और टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं।