टी20 विश्व कप 2022 के लिए ज़िम्बाब्वे की टीम का हुआ एलान
ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिए ज़िम्बाब्वे ने गुरुवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान किया। क्रेग एर्विन को टीम का कप्तान बनाया गया है। एर्विन के अलावा तेंदई चतारा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा और मिल्टन शुम्बा अपनी चोटों से उबर चुके हैं और उन्हें इस 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।