टी20 विश्व कप 2024 के लिए अंपायर्स और मैच रेफरी के नामों का हुआ एलान

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 के पहले चरण के लिए 20 अंपायर्स और 6 मैच रेफरी के नामों का एलान कर दिया है। भारतीय अंपायर जयरमन मदनगोपाल टी20 विश्व कप में पहली बार अंपायरिंग करेंगे। वहीं, भारतीय अंपायर नितिन मेनन को भी सूची में शामिल किया गया है जबकि सूची में भारतीय मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी शामिल हैं।