टी20 विश्व कप 2024 के लिए इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए ऐंड्र्यू फ्लिंटॉफ
इंग्लैंड ने पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ऐंड्र्यू फ्लिंटॉफ को टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2023 में खेली गई सीरीज़ के दौरान फ्लिंटॉफ कुछ समय के लिए इंग्लैंड के कोच रहे थे। वहीं, रिपोर्ट्स हैं कि फ्लिंटॉफ आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम के हेड कोच बन सकते हैं।