भारत व राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने कहा है कि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए आईपीएल सही मंच है। उन्होंने कहा, "हमें काफी फायदा होगा। हम आईपीएल में उन्हीं खिलाड़ियों (टी20 विश्व कप में खेलने वाले दूसरे देशों के खिलाड़ी) के साथ खेल रहे हैं और उन्हें जानते हैं...हम अच्छी तैयारी कर सकते हैं।"