टी20 विश्व कप के इतिहास में किन बल्लेबाज़ों ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के?
टी20 विश्व कप के इतिहास में पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने सर्वाधिक 63 छक्के लगाए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में अब तक 35 छक्के जबकि इंग्लिश बल्लेबाज़ जॉस बटलर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ युवराज सिंह ने 33-33 छक्के लगाए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन ने 31-31 छक्के लगाए हैं।