वेस्टइंडीज़ ने टी20 विश्व कप-2016 के फाइनल में 161/6 का स्कोर बनाकर इंग्लैंड को 4-विकेट से हराया था और यह फाइनल में बनाया गया सर्वाधिक टोटल है। भारत का 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 157-रन दूसरा सर्वाधिक टोटल है। 2012 में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 101-रन बनाए थे जो टी20 विश्व कप फाइनल का न्यूनतम टोटल है।