टी20 विश्व कप के बाद कोहली सीमित ओवरों की कप्तानी से देंगे इस्तीफा, रोहित लेंगे जगह: खबर

टीओआई के मुताबिक, टी20 विश्व कप-2021 के बाद विराट कोहली सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा दे देंगे और रोहित शर्मा उनकी जगह लेंगे। बीसीसीआई के सूत्रों ने टीओआई को बताया, "विराट खुद ऐलान करेंगे...उनका मानना है...उन्हें बल्लेबाज़ी पर ध्यान देने की ज़रूरत है।" बतौर रिपोर्ट्स, उन्होंने पिछले कुछ महीनों में रोहित और टीम प्रबंधन से लंबी बातचीत की है।