टी20 विश्व कप के राउंड 1 में ग्रुप ए की टीमों के 1-1 मैच शेष रहने पर कैसी है अंकतालिका?

टी20 विश्व कप राउंड 1 में 2-मैच में 2-जीत के साथ श्रीलंका ग्रुप ए की अंकतालिका में शीर्ष पर है और उसने 3.165 के नेट रन-रेट के साथ सुपर-12 चरण के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। आयरलैंड और नामीबिया के 2-2 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन-रेट के साथ आयरलैंड दूसरे स्थान पर है जबकि नीदरलैंड्स आखिरी नंबर पर है।