पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि वह टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं देखना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "आप भरोसा करने के बाद ही अपनी 15 सदस्यीय टीम का चयन करते हैं न कि उम्मीद के आधार पर...आप इन्हीं 15 खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाइए, चाहे उनका फॉर्म अच्छा हो या खराब।"