टी20 विश्व कप के लिए वॉर्न ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की अपनी प्लेइंग इलेवन, स्मिथ शामिल नहीं

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर शेन वॉर्न ने टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है जिसमें उन्होंने स्टीव स्मिथ को शामिल नहीं किया है। उन्होंने बतौर ओपनर ऐरन फिंच व डेविड वॉर्नर को चुना जबकि मार्कस स्टॉयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जॉश इंग्लिस, मिचल मार्श, डैन क्रिश्चियन/ऐश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचल स्टार्क, ऐडम ज़ैम्पा और एलिस/रिचर्डसन/हेजलवुड अन्य खिलाड़ी हैं।