टी20 विश्व कप जीतने का जश्न मनाने के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जूते से पी ड्रिंक

टी20 विश्व कप 2021 जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाने के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा जूते से ड्रिंक पीने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में मैथ्यू वेड और मार्कस स्टॉयनिस को जूते में ड्रिंक डालकर उसे पीते हुए देखा जा सकता है। आईसीसी ने भी वीडियो को शेयर कर लिखा, "आपका सोमवार कैसा जा रहा है?"