टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ इरफान पठान ने कहा है कि वह टी20 विश्व कप में एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों ने आईपीएल में उन्हें ज़रूर खेला है लेकिन विश्व कप का दबाव अलग प्रकार का होता है...उनकी मिस्ट्री बनी रहेगी।"