कश्मीर पुलिस के अनुसार, श्रीनगर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के छात्रों के खिलाफ टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) की धाराएं लगाई गई हैं और जांच जारी है।