inshorts

टी20 विश्व कप में पाक के निशाने पर भारत था, अब 2 और टीम हैं: न्यूज़ीलैंड व इंग्लैंड पर रमीज़

न्यूज़ीलैंड के बाद इंग्लैंड के भी पाकिस्तान दौरे से हटने के बाद पीसीबी अध्यक्ष रमीज़ राजा ने कहा है, "टी20 विश्व कप में पहले तो एक टीम (भारत) हमारे निशाने पर थी, अब 2 और टीम हैं।" बकौल रमीज़, न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड ने पाकिस्तान के साथ सही नहीं किया। उन्होंने कहा, "हम इसका बदला मैदान में लेंगे।"