inshorts

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले डर गई थी भारतीय टीम: इंज़माम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंज़माम उल हक ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले डर गई थी। उन्होंने कहा, "अगर आप टॉस के समय विराट कोहली और बाबर आज़म का इंटरव्यू देखें तो समझ सकते हैं कि कौन दबाव में था। हमारी टीम का बॉडी लैंग्वेज उनसे कहीं बेहतर था।"