टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया तो पीसीबी को मिलेगा ब्लैंक चेक: रमीज़ राजा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन रमीज़ राजा ने खुलासा किया है कि अगर पाकिस्तान आगामी टी20 विश्व कप में भारत को हराता है तो पीसीबी को एक ब्लैंक चेक मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक निवेशक ने उन्हें ब्लैंक चेक देने का वादा किया है। टी20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को दुबई में भारत व पाकिस्तान का मैच होगा।