योग गुरु रामदेव ने रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच को लेकर कहा है कि यह राष्ट्रहित और 'राष्ट्रधर्म' के खिलाफ है। एलओसी पर तनाव के बीच नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों द्वारा इस मैच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "क्रिकेट का खेल और आतंकवाद का खेल, दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते।"