क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा के मुताबिक, टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम का ग्रुप 'अचानक से आसान हो गया है' क्योंकि राउंड 1 के बाद स्कॉटलैंड और नामीबिया इस ग्रुप में शामिल होंगे। बकौल आकाश, उन्हें ग्रुप में किसी भी प्रकार के उलटफेर की उम्मीद नहीं है। गौरतलब है, भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूज़ीलैंड शामिल हैं।