तालिबान ने टी20 विश्व कप-2021 के सुपर 12 चरण के ग्रुप-2 मैच में स्कॉटलैंड को 130 रनों से हराने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बधाई दी है। तालिबानी प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने ट्वीट किया, "स्कॉटलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के लिए अफगान क्रिकेट टीम और पूरे अफगान राष्ट्र को बधाई...बहुत शानदार! अल्लाह आगे भी जीत में आपकी मदद करे।"