टी20I क्रिकेट के लिए मैच के दौरान पेनल्टी समेत नए नियमों की आईसीसी ने की घोषणा

आईसीसी ने टी20I क्रिकेट के लिए नए नियमों की घोषणा की है। सीरीज़ से पहले टीमों के बीच समझौते के आधार पर प्रत्येक पारी के बीच टीमों को 2.30 मिनट का वैकल्पिक ड्रिंक्स ब्रेक लेने की अनुमति होगी। धीमी ओवर गति के लिए मैच के दौरान पेनल्टी लागू होगी जिसमें 30-यार्ड सर्कल के बाहर एक फील्डर कम रखना शामिल है।