भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20I में 3,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। हरमनप्रीत ने महिला टी20 विश्व कप-2023 में सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ अपनी 13 (20) रनों की पारी के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया। टी20I में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स (3,820) हैं।