रांची (झारखंड) में भारत-न्यूज़ीलैंड टी20I मैच के दौरान का वीडियो सामने आया है जिसमें राज्य के खेल मंत्री हफीज़ुल हसन स्टेडियम के एक अधिकारी से कुर्सी व शीशे को लेकर शिकायत करते हुए कह रहे हैं, "मंत्री का यही प्रोटोकॉल है?" वहीं, अधिकारी ने कहा, "सर ये बेस्ट व्यू है।" मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी स्टेडियम में मैच देखा था।