inshorts

टीएमसी प्रवक्ता का दावा- पीएम मोदी के मोरबी दौरे पर खर्च हुए ₹30 करोड़; सरकार ने किया खंडन

सरकार ने टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले के उस दावे का खंडन किया है जिसमें उन्होंने आरटीआई के जवाब का हवाला देकर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ घंटों के मोरबी दौरे पर ₹30 करोड़ खर्च हुए थे। बकौल गोखले, इनमें से ₹5.5 करोड़ स्वागत, इवेंट मैनेजमेंट और फोटोग्राफी पर खर्च हुए। सरकार ने दावे को 'फर्ज़ी' बताया है।