टीएमसी सांसद नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी कानूनी तौर पर वैध नहीं: कोलकाता कोर्ट

टीएमसी सांसद नुसरत जहां और बिज़नेसमैन निखिल जैन की शादी को अमान्य घोषित करते हुए कोलकाता की एक अदालत ने कहा, "बोडरम (तुर्की) में 19/06/2019 को हुई दोनों की कथित शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है।" गौरतलब है कि नुसरत ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी निखिल के साथ शादी भारत में वैध नहीं है।