inshorts

टीका न लगवाने के कारण ब्राज़ील के राष्ट्रपति को यूएस के रेस्टोरेंट में नहीं मिला प्रवेश

ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को न्यूयॉर्क (अमेरिका) में इनडोर डाइनिंग से मना किए जाने के बाद सड़क किनारे पिज़्ज़ा खाते देखा गया। दरअसल, अभी तक कोविड-19 टीका नहीं लगवाने वाले बोल्सोनारो के मुताबिक, उनका इम्यून सिस्टम कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पर्याप्त मज़बूत है। न्यूयॉर्क में बिना टीकाकरण के प्रमाण के रेस्टोरेंट में प्रवेश की अनुमति नहीं है।