प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल कोविड-19 समिट में बुधवार को कहा, "टीका प्रमाणपत्रों को परस्पर मान्यता से अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाया जाना चाहिए।" उनका यह बयान प्रमाणपत्र संबंधी मसले के चलते कोविशील्ड से वैक्सीनेटेड भारतीय यात्रियों को क्वारंटीन करने के यूके के फैसले पर विवाद के बीच सामने आया है। हालांकि, यूके ने कोविशील्ड को मान्यता दे दी है।