केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक वीडियो शेयर कर ट्वीट किया है, "हमारे बहादुर स्वास्थ्यकर्मियों ने अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के लिए उफनती नदी को पार किया।" स्वास्थ्यकर्मी बांस के अस्थाई ब्रिज से नदी पार करते दिख रहे हैं। ठाकुर ने कहा, "ऐसे बहादुर स्वास्थ्यकर्मी देश में टीकाकरण आंकड़े को 100 करोड़ तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"