टीचर ने गुजरात में अच्छे मार्क्स का वादा कर नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म
गुजरात के कच्छ में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में प्राइवेट स्कूल के एक टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बकौल पीड़िता, टीचर ने अच्छे मार्क्स का वादा कर उसके साथ अक्टूबर व दिसंबर 2021 में दुष्कर्म किया व उसे घर से गहने चुराने के लिए भी मजबूर किया।