टीचर ने बीमारी का हवाला देकर मांगी टीकाकरण से छूट, एचसी ने दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'आप' सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें एक शिक्षक ने उस पर विभाग को कोविड-19 टीकाकरण के लिए दबाव नहीं डालने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। बकौल याचिकाकर्ता, वह कुछ बीमारियों से ग्रसित है और टीका लगवाने से उसकी सेहत ज़्यादा बिगड़ सकती है। मामले में अगली सुनवाई फरवरी, 2022 में होगी।