बिहार के छपरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक शिक्षक व निजी स्कूल के निदेशक द्वारा तमंचे से केक काटने और तमंचा लहराते हुए फोटोशूट करवाने का वीडियो वायरल हुआ है। 'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षक अफज़ल को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, वायरल वीडियो की जांच और कार्रवाई की जा रही है।