टीटीपी पर लगा पाक में चीनी इंजीनियरों पर हमले का आरोप, जांच करेगा अफगानिस्तान
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हुए हमले के मामले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) पर हमले का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट सौंपी है। पाकिस्तानी विदेश विभाग ने कहा, "अफगानिस्तान निष्कर्षों (रिपोर्ट) की जांच करने के लिए सहमत हुआ है।" हमले में 5 चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई थी।