मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ में शामिल बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, "यह लड़का भविष्य में भारत के लिए...बेहतर प्रदर्शन करेगा।" बकौल शर्मा, "ऋतुराज को सही समय पर मौका मिला है...वह टी20I टीम में था और...अब वनडे में भी है।"