टीम इंडिया को साथियों के लिए खड़ा होना चाहिए: शमी की ट्रोलिंग पर आईपीएस अधिकारी रुपिन

आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने मोहम्मद शमी को ट्रोल किए जाने को लेकर कहा है, "अगर पूरी टीम इंडिया और बीसीसीआई शमी के साथ खड़े हो जाएं...तो ट्रोल्स खुद-ब-खुद शांत हो जाएंगे।" उन्होंने धोनी, कोहली, ऋषभ पंत समेत कई खिलाड़ियों को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, "कभी-कभी टीम इंडिया को अपने साथियों और देश के लिए खड़ा होना चाहिए।"