स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 2021 टी-20 विश्व कप से बाहर होने को लेकर कहा है, "जब टीम की लिस्ट आई, मैंने थोड़ी देर तक किसी से कुछ नहीं कहा।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी पत्नी घोषणा के बारे में पूछ रही थी तो मैंने उन्हें स्क्रीनशॉट भेजा...खाना आ चुका था लेकिन उस रात कुछ खाने का मन नहीं किया।"