ज़ी तमिल पर प्रसारित एक रिऐलिटी शो में आपत्तिजनक सामग्री दिखाए जाने को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ज़ी समूह को सोमवार को नोटिस भेजकर 7 दिन में जवाब देने को कहा है। शो में बच्चों ने नोटबंदी पर व्यंग्य किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी पोशाक का कथित तौर पर मज़ाक उड़ाया था।