टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो समेत कई आईटी कंपनियों ने 10,000 फ्रेशर्स की जॉइनिंग टाली

टीसीएस, इन्फोसिस व विप्रो सहित कई अन्य आईटी कंपनियों ने पिछले वर्ष या उससे पहले हायर किए गए 10,000 फ्रेशर्स की जॉइनिंग को टाल दिया है। 'टीओआई' ने आईटी कर्मचारी के संघ एनआईटीईएस से प्राप्त डेटा के हवाले से यह जानकारी दी है। इन्फोसिस ने एक ईमेल में कहा, "हम व्यावसायिक आवश्यकताओं के आधार पर जॉइनिंग डेट बताएंगे।"