टीसीएस के कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर में वृद्धि जारी, जनवरी-मार्च में हुई 17.4 %

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने बताया है कि जनवरी-मार्च की तिमाही के दौरान उसके कर्मचारी की नौकरी छोड़ने की दर में वृद्धि जारी रही जो बढ़कर 17.4% तक पहुंच गई। सीईओ राजेश गोपीनाथन ने कहा, "जिस तरह एलटीएम एट्रिशन कैलकुलेट किया जाता है, उससे अगली कुछ तिमाहियों में...एट्रिशन रेट खराब रहेगा।" उन्होंने कहा, "लेकिन...महीने-दर-महीने...हम इसे फ्लैट होते देख रहे हैं।"