टीसीएस ने 2021-22 में रिकॉर्ड 1,03,546 कर्मचारियों की भर्ती की

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने सोमवार को बताया कि उसने मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष में 1,03,546 कर्मचारियों की रिकॉर्ड हायरिंग की है। टीसीएस ने आगे कहा, "चौथी तिमाही में...नेट बेसिस पर 35,209 कर्मचारियों की भर्ती की जो किसी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक है।" बकौल कंपनी, इस तिमाही में उसका एट्रिशन रेट बढ़कर 17.4% हो गया।