पुलिस के अनुसार, टूरिस्ट वीज़ा पर भारत आई 29 वर्षीय थाई महिला को निर्वासित किया गया है जो मुंबई के एक मसाज पार्लर में काम कर रही थी। पुलिस ने 15 फरवरी को पार्लर में छापेमारी की थी। बकौल पुलिस, महिला को प्रशासन की ओर से ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया है और वह दोबारा भारत नहीं आ सकेगी।