टेक महिंद्रा के एमडी के लिए छाता लिए हुए दिखे तेलंगाना के मंत्री केटीआर; महिंद्रा ने की तारीफ

टेक महिंद्रा के एमडी सी.पी. गुरनानी ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामा राव उनके लिए छाता लिए हुए दिख रहे हैं। एमडी ने तस्वीर के साथ लिखा, "मैं अभिभूत हो गया।" इस पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा, "शानदार...केटीआर आप एक असाधारण उदाहरण पेश कर रहे हैं।"